आज आपका काम बेहतर होगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग हैं। चिंता कम होगी और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा।
वृषभ
हर काम सावधानी से करें। सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान सही रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें और रिश्तों में तनाव से बचें। व्यापार में मेहनत बढ़ानी पड़ेगी।
मिथुन
आपकी योजनाएं सफल होंगी। बड़े वादे करने से बचें। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आय और व्यय का संतुलन बनाए रखें। व्यापार में तरक्की के मौके मिलेंगे।
कर्क
मित्रों की मदद से काम बनेंगे। प्रोफेशन में उन्नति के मौके मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापार में नए लाभ के रास्ते खुलेंगे।
सिंह
भाग्य का साथ मिलेगा। काम तेजी से होंगे। कुछ नया शुरू करने की योजना बन सकती है, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार में अनुकूल स्थिति रहेगी।
कन्या
परिवार का सहयोग मिलेगा। धन की बाधाएं दूर होंगी। मेहनत का फल मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मन में डर न पालें। व्यापार में खर्चे बढ़ सकते हैं।
तुला
आपके काम की तारीफ होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नकारात्मक सोच से बचें। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ानी पड़ेगी। मन उत्साहित रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे और सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं।
धनु
रुके हुए काम पूरे होंगे। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मन की बात करने में देरी न करें। सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में लाभ मिलेगा।
मकर
घर-परिवार में सुख बढ़ेगा। चिंता दूर होगी। पैसों की समस्या हल होगी। नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। जीवनसाथी की सलाह मानने से लाभ होगा। व्यापार में सावधानी बरतें।
कुंभ
मित्रों से मदद मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। धन की प्राप्ति होगी और व्यापार में लाभ मिलेगा।
मीन
पैसे उधार देने से बचें। हर काम सोच-समझकर करें। परिवार की समस्याएं हल होंगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। बड़े फैसले लेने से बचें। व्यापार में नुकसान की संभावना है।