आज का  राशिफल

17 दिसंबर 2024

मेष

आदर और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन के मामले में सुधार होगा। करियर पर ध्यान देना जरूरी है। आपके फैसले सही साबित होंगे। पुराने रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। सकारात्मक सोच के साथ काम करें।

वृषभ 

कामकाज में हालात बेहतर होंगी। मन की परेशानी खत्म होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। उधार लेन-देन से बचें। खर्चे काबू में रखें। अभी व्यापार में नया निवेश न करें।

मिथुन

आज हर काम सावधानी से करें। खर्चों पर ध्यान दें। नए लोगों से जुड़ाव होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। झगड़े से बचें।

कर्क

मानसिक तनाव कम होगा। करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। कुछ नया करने की योजना बनेगी। उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। रिश्तेदारों से बहस हो सकती है।

सिंह

आर्थिक लाभ होगा। करियर में सुधार होगा। बात करते समय धैर्य रखें। दूसरों की बातों में आकर काम का तरीका न बदलें। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में रुकावटें दूर होंगी।

कन्या

थोड़ी चिंता हो सकती है। बोलते समय सावधानी रखें। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लंबी यात्रा से बचें।

तुला

काम पर पूरा ध्यान दें। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सावधानी से लें। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। काम के दौरान गुस्से से बचें। सेहत ठीक रहेगी। व्यापार में प्रगति होगी।

वृश्चिक

सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। सभी पर भरोसा न करें। लंबी यात्रा से बचें। व्यापार में खर्च बढ़ सकते हैं।

धनु

पूरे जोश के साथ काम करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का समय है। सम्मान बढ़ेगा। बोलचाल में संयम रखें। बहस से बचें। कारोबार में फायदा होगा।

मकर

काम की क्षमता बढ़ेगी। उलझनें दूर होंगी। शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बड़े फैसले लेने में देर न करें। समय का सही इस्तेमाल करें। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ

रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। परिवार में शांति रहेगी। वाहन धीरे चलाएं। व्यापार में लाभ होगा।

मीन

जल्दबाजी में फैसले न लें। नए लोगों से मुलाकात होगी। विदेश से लाभ की खबर मिल सकती है। जीवनसाथी से विवाद से बचें। मन को शांत रखें।